Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज फतेहाबाद जिले में निर्माणाधीन गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना (GHAVP) की प्रगति की संयुक्त समीक्षा की। यह परियोजना उत्तर भारत का पहला और देश के प्रमुख स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों में से एक परमाणु संयंत्र बनने जा रही है।

GHAVP की स्थापना से न केवल हरियाणा की बल्कि पूरे उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। यह संयंत्र स्वच्छ, सुरक्षित और सतत ऊर्जा का स्थायी स्रोत बनेगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा
GHAVP जैसी परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी दृष्टिकोण का सजीव प्रतिबिंब हैं। यह परियोजना भारत को परमाणु ऊर्जा तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।”