
गुरु नानक देव जी के 556वें गुरपुरब के अवसर पर स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने परिवार के साथ माथा टेकने पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कार्तारपुर साहिब जाने वाले कार्तारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेलने में कोई आपत्ति नहीं है, तो कॉरिडोर बंद रखने का कोई तर्क नहीं है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र गृह मंत्रालय से अपील की कि भावनाओं का सम्मान करते हुए कॉरिडोर को तुरंत फिर से खोला जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु कुछ ही घंटों में दर्शन करके लौट सकते हैं और जब सिख जत्थे पहले ही पाकिस्तान जा रहे हैं, तो कॉरिडोर को बंद रखने का कोई औचित्य नहीं बचता।
मुख्यमंत्री ने राज्य की तरक्की, शांति और ‘सरबत दा भला’ की कामना की।


