चंडीगढ़ न्यूज़-14 जुलाई: शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी की उलटी गिनती शुरू
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अब धरती पर लौटने को तैयार हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत उनकी वापसी सोमवार शाम 4:35 बजे अनडॉकिंग से शुरू होगी।
भारत की ताकत अंतरिक्ष से गूंजी
विदाई समारोह में शुभांशु ने कहा – “आज का भारत आत्मविश्वासी, निडर और महत्वाकांक्षी है।” उन्होंने राकेश शर्मा की ऐतिहासिक पंक्ति दोहराते हुए कहा – “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।”
शानदार स्पेसक्राफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पहले ISS से सुरक्षित दूरी बनाएगा, फिर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा। पैराशूट की दो स्टेज में खुलने की प्रक्रिया से मंगलवार दोपहर 3:01 बजे IST पर कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में उतरेगा।
550 करोड़ की लागत, गगनयान के लिए मील का पत्थर
इसरो ने इस मिशन पर करीब ₹550 करोड़ खर्च किए हैं। यह मिशन गगनयान प्रोग्राम के लिए अनुभव और तकनीकी मजबूती का बड़ा आधार बनेगा।
धरती पर वापसी के बाद ‘रिहैब’ जरूरी
गुरुत्वाकर्षण में ढलने के लिए शुभांशु को सात दिन तक वैज्ञानिकों की निगरानी में पुनर्वास चरण से गुजरना होगा।
भारत ने अंतरिक्ष में दर्ज की नई उपस्थिति
शुभांशु की यह यात्रा सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि भारत की नई अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक है। वे आईएसएस पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं।
स्वदेशी तकनीक से किए गए वैज्ञानिक प्रयोग
मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्ला के सभी प्रयोग भारतीय तकनीक और संस्थानों पर आधारित थे, जो भविष्य की रिसर्च के लिए अहम होंगे।