Thursday, April 9, 2026
HomePOLITICSशहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता:कुलदीप धालीवाल

शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता:कुलदीप धालीवाल

बाजवा ने ऊधम सिंह और ठीकरीवाला की धरती का अपमान किया, बिना शर्त माफी मांगें:धालीवाल

धालीवाल का बाजवा से सवाल- कांग्रेस नेता संत राम सिंगला,पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और उनके स्वतंत्रता सेनानी पिता हीरा सिंह भट्ठल भी ‘दीमक’ थे?

धालीवाल का कांग्रेस पर हमला, कहा-75 साल तक पंजाब को लूटने वाली कांग्रेस खुद असली दीमक

संगरूर से उठी इंकलाबी लहर 2027 में बाजवा के गढ़ कादियां समेत पूरी कांग्रेस का करेगी सफाया:धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा संगरूर की धरती को ‘दीमक’ पैदा करने वाली धरती बताने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने इसे बाजवा की घटिया मानसिकता और पंजाब के गौरवशाली इतिहास के प्रति उनकी अज्ञानता का प्रतीक करार दिया।

बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा को बोलने से पहले संगरूर का इतिहास पढ़ लेना चाहिए था। जिस धरती ने शहीद-ए-आजम उधम सिंह, सेवा सिंह ठीकरीवाला जैसे महान देशभक्त, नामधारी कूका लहर और रियासती आंदोलनों को जन्म दिया, उसे ‘दीमक’ कहना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि संगरूर वह जिला है जिसने हमेशा इंकलाबी लहरों की अगुवाई की है, चाहे वह आजादी की जंग हो या हालिया किसान आंदोलन।

धालीवाल ने सवाल किया कि बाजवा जिस कांग्रेस नेता संत राम सिंगला की बरसी पर बोल रहे थे, क्या वह भी ‘दीमक’ थे? उन्होंने कहा कि वहां मौजूद पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की जमीर ने उन्हें कैसे नहीं टोका कि बाजवा संगरूर की धरती को क्या कह रहे हैं? क्या बाजवा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और उनके स्वतंत्रता सेनानी पिता हीरा सिंह भट्ठल भी ‘दीमक’ थे? बाजवा को पंजाब के लोगों से और संगरूर के निवासियों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए धालीवाल ने कहा कि असल में कांग्रेस वह ‘दीमक’ है जिसने 75 सालों तक देश और पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा कि बाजवा साहब, आप उस पार्टी के नेता हैं जिसने पंजाब में इमरजेंसी लगाई, ऑपरेशन ब्लू स्टार किया, सिखों का कत्लेआम किया और हजारों युवाओं को झूठे पुलिस मुकाबलों में मरवा दिया। कोयला घोटाला से लेकर कैप्टन सरकार के समय साधु सिंह धर्मसोत और आशु जैसे मंत्रियों के भ्रष्टाचार तक, आपकी पार्टी ने पंजाब को केवल बर्बाद किया है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई साधारण पार्टी नहीं, बल्कि संगरूर की इसी क्रांतिकारी मिट्टी से उठी एक लहर है, जिसने कैप्टन अमरिंदर सिंह, बादल परिवार और भट्ठल जैसे बड़े-बड़े राजनीतिक किलों की जड़ें हिला दीं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लहर संगरूर से चली थी, वह 2027 में बाजवा के गढ़ कादियां तक पहुंचेगी और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर देगी। पिछली बार 92 सीटें आई थीं, अगली बार 100 से पार होंगी क्योंकि पंजाब के लोग अब कांग्रेस की ‘लूट और कूट’ वाली राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments