Breaking News

Himachal Election: देश-राज्यों के अंदर लकीर खींच रही भाजपा

Himachal Election: देश-राज्यों के अंदर लकीर खींच रही भाजपा

कांगडा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने केंद्र सरकार घेरी, देश को कमजोर करने का जड़ा आरोप

News Next — चंबा

कांगडा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सोच समावेशी नहीं है, बल्कि संकुचित है। भाजपा की संकुचित विचारधारा के चलते देश और राज्यों के अंदर लकीर खींची जा रही है। भाषा और विचार थोप कर देश को कमजोर किया जा रहा है। दक्षिण और उत्तर के राज्यों में लकीर खींच दी गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार इस बात को नहीं समझ रही है कि इस सोच के चलते देश में कितनी गंभीर चुनौती पैदा हो रही है।

कड़वी भाषा बोल कर और दूसरों को अपमानित करके देश खोखला और कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर रोज एक ही बात कह रहे हैं। ऐसा दर्शाया जा रहा है जैसे सब कुछ ठीक है, मगर ऐसा नहीं है। आनंद शर्मा शुक्रवार को चंबा सदर हलके के भनौता, साहो व करियां में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम भी अपना घोषणापत्र लाए हैं, भाजपा भी लाई है। मगर भाजपा के घोषणापत्र में पिछले दस साल में किए गए वादों को पूरा करने का जिक्र तक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में एक साल में दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया, मगर आज देश की बेरोजगारी रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। अकेले केंद्र सरकार के ही विभागों में 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन पदों को भरने का वचन दिया है।

जो राष्ट्र निर्माताओं और शहीदों का अपमान करता है, देश उसे माफ नहीं करेगा। उन्होंने भाजपा व पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि 2014 से पहले की सरकारों ने जो काम किया है, उससे बड़ा

काम करके दिखाओ। कांग्रेस प्रत्याशी ने किहा कि चंबा पिछडा इलाका है। इस इलाके की अपनी खूबियां और संभावनाएं हैं। यहां बहुत काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह यहां की प्राथमिकताओं पर कागज जारी करेंगे।

About News Next

Check Also

पंचकूला में बारिश इसलिए नहीं आ रही है क्योंकि वो अधिकारियों को मौका दे रही है कि वो जल्दी से जल्दी शहर के वाटर स्टोरम चैनल्स साफ़ कर ले-ओ पी सिहाग 

पंचकूला में बारिश इसलिए नहीं आ रही है क्योंकि वो अधिकारियों को मौका दे रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *