Breaking News

दिग्गज नेताओं के हारने से कांग्रेस मंत्रिमंडल में शामिल होंगे कई नए चेहरे !

खेला जा सकता है डिप्टी सीएम का कार्ड !

हिमाचल डेस्क – हिमाचल प्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे होंगे। कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, प्रकाश चौधरी और ठाकुर सिंह भरमौरी के हारने से अन्य नेताओं की लॉटरी लगने के आसार बन गए हैं। पुराने मंत्रियों में धनीराम शांडिल, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा और चंद्र कुमार ने जीत दर्ज की है। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा 11 मंत्री बनाए जा सकते हैं। नादौन से विधायक बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं। सुक्खू की ताजपोशी होने से राजेंद्र राणा और आईडी लखनपाल के मंत्री बनने के आसार कम हो जाएंगे। जिला ऊना के हरोली से जीते मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। इस दौड़ में मुकेश के पिछड़ने से इनका मंत्री पद पक्का है।कांगड़ा से सुधीर शर्मा, चंद्रकुमार, संजय रत्न और आशीष बुटेल मंत्री पद के दावेदार होंगे। बिलासपुर से राजेश धर्माणी को मंत्री पद मिल सकता है। सिरमौर से हर्षबर्द्धन चौहान और विनय कुमार में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है।कांग्रेस को नए मंत्रिमंडल के गठन के लिए जातीय, क्षेत्रीय और आयु समीकरण भी साधने पडे़ंगे। अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी मंत्रिमंडल में तरजीह देनी होगी।

About Bhanu Sharma

Check Also

हाथरस की हृदय विदारक घटना से न तो आयोजक बच सकते और न ही पुलिस व प्रशासन बच सकता : सतीश मेहरा

  चंडीगढ़ 3 जुलाई (संदीप सैनी) आज तक हमने हमेशा से ही माना है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *