Breaking News

हिमाचल में 65.50% वोटिंग:सिरमौर में सबसे ज्यादा मतदान!

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 65.50% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 69.67% वोटिंग सिरमौर जिले में हुई। दूसरे नंबर पर 68.48% वोटिंग के साथ सोलन जिला है। CM जयराम ठाकुर का गृह जिला मंडी छठवें नंबर पर रहा। यहां 65.59% वोटिंग हुई। सबसे कम 62% वोटिंग किन्नौर जिले में हुई। वहीं कई बूथों पर मतदान का समय खत्म होने के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी रही।

भाजपा IT सेल पर फर्जी सर्वे सर्कुलेट करने का आरोप

मतदान के बीच ही हिमाचल कांग्रेस चुनाव आयोग के पास पहुंच गई। उन्होंने शिकायत दी कि भाजपा के IT सेल ने फेक सर्वे रिपोर्ट सर्कुलेट कर दी है। इसमें हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की तरफ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम लिखा फर्जी लेटर वायरल किया जा रहा है। जिसमें भाजपा को ज्यादा और कांग्रेस को कम सीटें मिलने की बात लिखी गई है। कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया।

इस बार 412 उम्मीदवार मैदान में

पूरे हिमाचल से 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के करीब 56 लाख मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 28 लाख 54 हजार 945 पुरुष, 27 लाख 37 हजार 845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 2017 में राज्य में 75.57% मतदान हुआ था।

About Bhanu Sharma

Check Also

हाथरस की हृदय विदारक घटना से न तो आयोजक बच सकते और न ही पुलिस व प्रशासन बच सकता : सतीश मेहरा

  चंडीगढ़ 3 जुलाई (संदीप सैनी) आज तक हमने हमेशा से ही माना है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *