Breaking News

हिमाचल मंत्रिमंडल का हुआ गठन, जानिए किन सात विधायकों को मिली मंत्री की कुर्सी ?

प्रदेश की सुखविंद्र सुक्खू सरकार में सात विधायक मंत्री बनाए हैं।

हिमाचल डेस्क – हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन हुआ ,बता दें कि प्रदेश की सुखविंद्र सुक्खू सरकार में सात विधायक मंत्री बनाए हैं। और जिन सात विधायकों को मंत्री की कुर्सी मिली है ,उनमे धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार,हर्षवर्द्धन चौहान,जगत सिंह नेगी,रोहित ठाकुर,अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह का नाम शामिल है।

राजभवन शिमला में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि रविवार को राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सारी कार्यवाही का संचालन किया, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। धनीराम शांडिल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली।

दूसरे स्थान पर चंद्र कुमार ने ली शपथ

Read More Stories …… हिमाचल में OPS नहीं ,बागी बने भाजपा की हार का कारण

धनीराम शांडिल के शपथ लेने के बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली।फिर इसके बाद तीसरे स्थान पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने मंत्री पद की शपथ ली।पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली।

विक्रमादित्य सिंह को भी मिली मंत्री की कुर्सी

मंत्रिमंडल के गठन के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने छठे स्थान पर और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली।शिमला को पहली ही सूची में तीन मंत्री मिले हैं। साथ ही आपको बता दें कि मंत्रियों के तीन पद अभी खाली रहेंगे।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…. https://www.youtube.com/@newsnext9968/featured

 

 

About Bhanu Sharma

Check Also

गहरी खाई में गिरी कार, 5 छात्रों की मौत

गहरी खाई में गिरी कार, 5 छात्रों की मौत देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *