Breaking News

‘आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं?’

‘आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं?’

बाराबंकी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से गठबंधन प्रत्याशी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवालिया अंदाज में कहा कि पाकिस्तान से मिल रहे व्यापक समर्थन को लेकर जनता समझना चाहती है कि राहुल के पड़ोसी देश से क्या संबंध है। भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार पर निकले सीएम योगी ने सोमवार को बाराबंकी, रायबरेली और बांदा लोकसभा सीटों के लिए जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होने कहा “ चौथे चरण के मतदान के साथ ही मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है। राहुल भले ही वोट रायबरेली से मांगते हैं मगर उन्हें समर्थन पाकिस्तान से मिल रहा है।”

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं। कांग्रेस को चेतावनी देते हुए योगी ने कहा “गाय हमारी माता है, अगर इसे काटोगे तो दो-दो हाथ तय है।” उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। बाराबंकी के हैदरगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा का इतिहास घोटालों का रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिना चेहरा और जाति देखे सबको विकास की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने यहां पार्टी प्रत्याशी राजरानी रावत के लिए जनता से वोट की अपील की। उन्होंने कहा “ हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम भी यही चाहते हैं कि उनका परम भक्त एक बार फिर देश की सत्ता संभाले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के 10 राज्यों में 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोगों में इसे लेकर उत्साह है। ”

सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में तीसरे चरण में मोदी लहर अब चौथे चरण में सुनामी बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का स्वर पूरे देश में गूंज रहा है। आज का नया भारत देश और दुनिया में हुए परिवर्तन का साक्षी है। दुनिया में हमारा सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, विकास कार्य तीव्र गति से आगे बढ़े हैं। रायबरेली के सरेनी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने आह्वान किया कि अबकी बार-400 पार में रायबरेली भी रहेगा, क्योंकि यह अवध केसरी और अयोध्या की पावन धरा का क्षेत्र है। सीएम ने कहा कि पुलवामा में भारत के जवान शहीद हुए थे। पाकिस्तान का मंत्री उस घटना का समर्थन कर रहा था। वह मंत्री आज रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बयानबाजी करता है। आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं। वे रहेंगे हिंदुस्तान में, वोट मांगेंगे रायबरेली से और समर्थन मिल रहा है पाकिस्तान से।

उन्होंने विश्वास जताया कि जिसका समर्थन पाकिस्तान कर रहा है, रायबरेली उसका समर्थन नहीं करेगी। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने जो न्याय पत्र जारी किया है, वह भारत के प्रति अन्याय पत्र है। यह भारत के प्रति साजिश का दस्तावेज है। इसमें कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कह रही है। दादी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, आज तक पोता वही रट रहा है। वे बता रहे कि गरीबी हटाने के लिए संपत्ति का एक्सरे कराकर विरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है।

बांदा लोकसभा सीट के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि देश में 80 करोड़ जरुरतमंदों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं आज एक समाचार पत्र में छपा है कि पाकिस्तान में एक किलो आटे के लिए मारपीट हो रही है। वहां दंगे हो रहे हैं। पीओके में लोग भारत का हिस्सा बनने के लिए लगातार आंदोलन चला रहे हैं क्योंकि यहां (भारत) मोदी सरकार का शासन है। उनका मोदी की गारंटी पर विश्वास है कि वह यहां खुशहाल रहेंगे।

वहीं पाकिस्तान का राग अलापने वालों को वहां चले जाना चाहिए। वह वहां भीख मांगे और भूखे मरे। भारत पर बोझ न बनें क्योंकि ये लोग भारत की प्रगति के बैरियर बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता पर सिर्फ दो लोग को आपत्ति है। इसमें रामद्रोही और पाकिस्तान के समर्थक शामिल है जबकि पूरा हिंदुस्तान मोदीमय हो चुका है। आज मोदी लहर सुनामी बनने की ओर अग्रसर है।

नरैनी में बांदा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा के प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के पक्ष में वोट की अपील की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नए भारत में नया उत्तर प्रदेश और नया बुंदेलखंड दिखाई दे रहा है। सपा ने यहां के नौजवानों के हाथों में तमंचा पकड़वाने का काम किया जबकि हमने उन्हें टै

About News Next

Check Also

हाथरस की हृदय विदारक घटना से न तो आयोजक बच सकते और न ही पुलिस व प्रशासन बच सकता : सतीश मेहरा

  चंडीगढ़ 3 जुलाई (संदीप सैनी) आज तक हमने हमेशा से ही माना है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *